गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

मिसकैरज के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए हल्के एक्सरसाइज

Image SEO Friendly

किसी भी महिला के लिए अपने बच्चे को खो देने से बड़ा कोई दुख नहीं होता है। एक बच्चे के आने की खुशी, इमोशनल तौर पर माँ को बहुत प्रभावित करती है। मिसकैरज से आपका शरीर भी प्रभावित होता है और इसे अंदर पूरी तरह रिकवर होने के जरूरत होती हैं। कई महिलाएं जितना जल्दी हो सके अपने नॉर्मल रूटीन में आना चाहती हैं और इसलिए वे ऐसे एक्सरसाइज की तलाश करती हैं, जिसे वो मिसकैरज के बाद भी कर सकें जैसे पहले किया करती थी। लेकिन मिसकैरज के बाद दोबारा एक्सरसाइज शुरू करना इतना भी आसान नहीं है जितना यह लगता है।

मिसकैरज के बाद आपको एक्सरसाइज करने की आवश्यकता क्यों होती  है?
Image SEO Friendly
मिसकैरज के बाद शरीर को जल्दी रिकवर करने के लिए अच्छी तरह से आराम करने की जरूरत होती है और यही बात एक्सरसाइज के लिए भी लागू होती है। कई महिलाओं के लिए, एक्सरसाइज उन्हें प्रेगनेंसी से पहले वाली रूटीन में वापस लाने में मदद करता है और उन्हें इससे फिजिकल और इमोशनल स्ट्रेंथ मिलती हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो आपको बच्चे को खोने के दुख, एंग्जायटी और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है।

मिसकैरज के बाद महिलाएं खुद को दोषी मानने लगती हैं और उन्हें लगता है कि वो अपने बच्चे को एक सही और सुरक्षित वातावरण प्रदान नहीं कर सकीं। एक्सरसाइज या किसी दूसरी फिजिकल स्किल में अपने आप को व्यस्त रखने से आपका ध्यान दूसरी चीजों में रहेगा आपका शरीर वापस जल्दी ठीक होने लगेगा। यहाँ तक की अगर आप दूसरे प्रेगनेंसी एक बारे में भी सोचती हैं तो उसके लिए आपके शरीर का पूरी तरह से फिट होना और स्ट्रोंग महसूस करना बहुत जरूरी है। गुस्से और फ्रस्ट्रेशन में तनाव देने वाली एक्सरसाइज करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और न ही ऐसा करने की आपको सलाह दी जाती है, जब तक कि आपका शरीर पूरी तरह से ठीक नहीं होता है।

मिसकैरज के बाद आप कब एक्सरसाइज शुरू कर सकती हैं?
जब किसी महिला का यह सवाल होता है कि मिसकैरज के बाद उसे कितनी देर तक एक्सरसाइज करनी चाहिए, तो इसका जवाब यह है कि ये हर इंसान के हिसाब से अलग-अलग होता है, साथ ही यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि मिसकैरज कब हुआ है।

वो महिलाएं जिनका मिसकैरज पहली तिमाही में हुआ हो, उनका शरीर जल्दी रिकवर हो जाता है। इस प्रकार आप कुछ दिनों के बाद से एक्सरसाइज शुरू कर सकती हैं। लेकिन वो मिसकैरज जो तीसरी तिमाही के दौरान हुआ हो ऐसे मामले में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसे बहुत सारे फैक्टर होंगे जिनकी डॉक्टर जाँच करेंगे और तब आपको एक्सरसाइज करना है या नहीं इसकी अनुमति देंगे।

मिसकैरज के दौरान आपको ब्लीडिंग या पेट में तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। यदि आपको कोई असुविधा होती है, तो एक्सरसाइज करने से बचें जब तक कि यह पूरी तरह से खत्म न हो जाए। आराम करें और अपने शरीर और दिमाग को अपने आप नॉर्मल होने का मौका दें और उसके बाद ही वर्कआउट दोबारा शुरू करें ।

मिसकैरज के बाद कुछ सेफ एक्सरसाइज
मिसकैरज के बाद हैवी एक्सरसाइज करना या वेट उठाने के लिए मना किया जाता है, भले ही प्रेगनेंसी की शुरुआत में ही मिसकैरज क्यों न हो गया हो। यदि आप मिसकैरज के बाद एक्सरसाइज शुरू करना चाहती हैं तो नीचे बताई गई एक्सरसाइज से आप शुरुआत कर सकती हैं।

1. वॉकिंग
Image SEO Friendly
शुरुआत में आपकी हेल्थ को नजर में रखते हुए, वॉकिंग से बेहतर कोई एक्सरसाइज नहीं हो सकती है। यह एक सेफ एक्सरसाइज है जो आपके शरीर पर बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं डालती है। शुरूआती हफ्तों में, वॉकिंग पर जाने से यह आपके दिमाग को शुद्ध और शांत करने में मदद करता है। आप वॉकिंग के दौरान कोई लाइट म्यूजिक भी सुन सकती हैं इससे आपको और भी बेहतर महसूस होगा। तेज चलने के बजाय धीरे-धीरे चलें और कुछ समय के बाद अपनी स्पीड बढ़ा लें।

2. फ्लोर बेस्ड पेल्विक एक्सरसाइज 
Image SEO Friendly
मिसकैरज के बाद एक महिला के शरीर का सबसे मेजर पोर्शन होता है है पेल्विक रीजन जिसे रिकवर होने की बहुत जरूरत होती है। यह वो जगह है जिसे काफी पेन और स्ट्रेस से गुजरना पड़ता है। बटरफ्लाई विंग जैसी एक्सरसाइज और कई अन्य पेल्विक एक्सरसाइज इस बार पर फोकस करती हैं कि आपके पेल्विक मसल्स फिर से स्ट्रेंथ प्राप्त कर सके, यह एक्सरसाइज पेल्विक रीजन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम भी करती है, जिससे यह जल्दी रिकवर होता है। इसके अलावा, इस एक्सरसाइज को सुरक्षित माना जाता है अगर मिसकैरज के बाद आपकों टांके लगाए गए हों।

3. लोवर ऐब्डॉमिन एक्सरसाइज 
Image SEO Friendly
जिन महिलाओं का मिसकैरज तीसरी तिमाही के आखिर में हुआ है, उनका पेट पहले से और भी बड़ा हो जाएगा, जिसके शरीर को और नुकसान पहुँचता है। वो एक्सरसाइज जो केवल इसी हिस्से पर फोकस करती है उसे करने से आपका बेली फैट कम करने में मदद कर सकती है। यह एक्सरसाइज बहुत ही सिंपल है बस आपको फर्श पर लेटना है फिर अपने घुटनों को मोड़कर, पेल्विक मसल्स को टाइट रखते हुए साँस लेनी है, यह एक्सरसाइज एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। लेकिन इस बात को ध्यान में रखें कि यह एक्सरसाइज किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ठीक तरीके से और सही पोस्चर में करें।

4. पेल्विक-टिल्टिंग एक्सरसाइज
Image SEO Friendly
वो मसल्स जिन्हें मिसकैरज के बाद फिर से मसल्स स्ट्रेंथ की जरूरत होती है, वो मसल्स आपके पेट से भी जुड़ी होती हैं और जरूरत पड़ने पर सपोर्ट करती हैं। यह एक्सरसाइज बहुत ही सिंपल तरीके से किया जाता है। आपको फर्श पर लेट जाना है और अपनी पेल्विक मसल्स को टाइट कर लेना है, अब पेल्विक मसल्स और पीठ को फर्श से ऊपर की ओर उठाना है और फिर वापस फर्श पर लेट जाना है, फिर इस एक्सरसाइज को दोहराएं। आप ऐसे ही एक्सरसाइज बॉल की मदद से यह एक्सरसाइज कर सकती हैं, इसमें आपको फर्श पर लेटने के बजाय बॉल पर बैठना होगा और सिर्फ पेल्विस का उपयोग करते इसे मूव करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके कंधें एक जगह पर फिक्स होने चाहिए।

5. पैरों की एक्सरसाइज 
Image SEO Friendly
पैरों के साथ स्लाइडिंग एक्सरसाइज करने से आपके ऐब्डॉमिन की स्ट्रेंथ वापस आती है। इसमें आपको फर्श पर लेटना है और अपने पेट को टाइट कर लेना होता है, इसके बाद अपने पैरों को स्लाइड करने के लिए अपने घुटनों को मोडें फिर सीधा करें। लेकिन ध्यान रखें कि आपकी पीठ फर्श से छूनी चाहिए और बहुत ज्यादा मुड़ी हुई नहीं होना चाहिए।

6. योगा
Image SEO Friendly
जितनी ज्यादा फिजिकल स्ट्रेंथ की जरूरत होती है, उतनी ही ज्यादा आपके दिमाग को भी स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। ब्रीथिंग एक्सरसाइज करने से आपके मन को शांति मिलती हैं और अगर आपको जरूरत महसूस होती है तो मैडिटेशन करें। आप सिंपल योगा करने के लिए किसी योगा एक्सपर्ट से बात करें वो आपको कुछ ऐसे योगा बताएंगे जिन्हें आप मिसकैरज के बाद आसानी से कर सकती हैं। यदि यह शुरुआत में एक्सरसाइज करना मुश्किल लगता है तो बहुत ज्यादा एक्सरसाइज न करें।

मिसकैरज के बाद दोबारा वर्कआउट शुरू करने से पहले कुछ सावधानियां बरतें
मिसकैरज के बाद, इससे पहले कि आप अपना एक्सरसाइज शेड्यूल प्लान करें, आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

1. अपने वजन को लेकर चिंता न करें
यह बहुत जरूरी है कि जल्दबाजी में आप अपना प्रेगनेंसी वेट कम करने के लिए बहुत ज्यादा एक्सरसाइज न करें। फिजिकल और मेंटल रूप से ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करें मानसिक और शारीरिक कल्याण पर ध्यान रखें।

2. परेशानियों से बाहर आकर चीजों को देखें 
यदि एक्सरसाइज शुरू करने के बाद आपको ब्लीडिंग या क्रैम्प का अनुभव होता है, तो एक्सरसाइज तुरंत रोक देनी चाहिए और जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए।

3. धीरे-धीरे अपने रूटीन में वापस आए 
अपना रूटीन शुरू करने के लिए खुद को कोई डेडलाइन न दें, बल्कि अपने शरीर को पूरा तरह से रिकवर होने दें और फिर अपना रूटीन शुरू करें।

4. ठीक से आराम करें
एक्सरसाइज की तरह ही, आपको इस बात का खयाल रखना चाहिए कि आपका शरीर भी पूरी तरह से खुद को हील कर सके और इसलिए आपको पूरी तरह से कुछ दिनों तक आराम की जरूरत होती है।

5. अपने डॉक्टर की सलाह को ध्यान में रखें
यदि आप मिसकैरज की प्रक्रिया से गुजरी हैं, तो इस बात का खयाल रखें कि जब तक आपके डॉक्टर आपको दोबारा एक्सरसाइज शुरू करने की सलाह नहीं देते हैं जब तक आपको एक्सरसाइज शुरू नहीं करनी चाहिए।

पहली तिमाही के दौरान मिसकैरज होने के बाद आपका दोबारा एक्सरसाइज करना आसान हो सकता है। लेकिन दूसरी या तीसरी तिमाही के दौरान मिसकैरज होने के बाद, फिर से एक्सरसाइज शुरू करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको सबसे पहले अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए, इसलिए आप दोबारा एक्सरसाइज तभी शुरू करें जब आपका शरीर इसके लिए पूरी तरह से तैयार हो, वरना मिसकैरज के बाद एक्सरसाइज शुरू करना आपके लिए और समस्या पैदा कर सकता है।

”go"