गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

शीमन पाओ के ये कांउटी का शासन: चीनी लोक-कथा

Image SEO Friendly

शीमन पाओ ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी का निवासी था। वह दौर चीन में युद्धरत काल था। शीमन पाओ प्रतिभा और योग्यता के लिए राजा द्वारा ये ती ज़िले का जिलाधीश नियुक्त किया गया।

पद संभालने के तुरंत बाद शीमन पाओ ने कुछ जाने-माने स्थानीय वृद्ध व्यक्तियों को बुलाकर जिले की समस्याएं पूछीं। वृद्धों ने उसे बताया कि जिले की प्रजा इस मुसीबत से बुरी तरह परेशान है कि हर साल नदी के जल देवता को दुल्हन के रूप में एक नव युवती भेंट की जाती है।

असल में बात यह थी कि ये ती जिला पीली नदी के किनारे पर बसा था। स्थानीय प्रथा के अनुसार नदी में जल देवता रहता था, उसे हर साल एक नव युवती दुल्हन के रूप में भेंट की जाती थी, वरना देवता नदी में भयंकर बाढ़ ला देगा, जिससे पूरा जिला पानी में जलमग्न हो जाएगा। लम्बे अरसे से जिले के अधिकारी और भूतनी जल देवता के शादी ब्याह की सेवा में बहुत सक्रिय थे और इसके लिए प्रजा से अतिरिक्त कर वसूल करते आए थे, जो धन दौलत मिलती थी, उसे आपस में बांटा जाता था।

वृद्धों के अनुसार हर साल एक निश्चित समय पर जिले की एक बूढ़ी भूतनी विभिन्न जगहों पर गरीब घर की रूपवती लड़की की तलाश करने निकलती है और उसे जल देवता को भेंट करने के लिए चुनती थी। फिर सरकारी अधिकारी मामले को अपने हाथ में ले कर चुनी गई लड़की को जबरन एकांत जगह में बंद करते थे और उसे अच्छे वस्त्र और भोजन देते थे।

दस दिन के बाद जल देवता की शादी का मुहूर्त आता था, उस लड़की को खूबसूरत संजाया संवारा जाता था। पलंग के रूप में एक चटाई तैयार की जाती थी और लड़की उस पर बिठा कर नदी में छोड़ी जाती थी। शुरू-शुरू में चटाई पर बैठी युवती नदी की जल सतह पर तैरती थी, पर थोड़े ही वक्त के बाद वह नदी में डूब जाती थी। भूतनियां इस घड़ी पर अनुष्ठान कर घोषणा करती थी कि जल देवता की शादी संपन्न हो चुकी है और वह अपनी नई दुल्हन से संतुष्ट है।

ये ती जिले के स्थानीय वृद्धों की बातें सुन कर शीमन पाओ कुछ नहीं बोला। इस तरह वृद्धों ने भी उससे खास आशा नहीं बांधी।

जल देवता की शादी का दिन आ गया। खबर पाकर शीमन पाओ अपने सिपाहियों को लेकर पहले ही नदी के किनारे पर आया। कुछ समय बाद जिले के सरकारी अधिकारी, कुलीन वर्ग के लोग और जल देवता के लिए चुनी गई दुल्हन भी नदी के तट पर आए। उनके साथ जो बूढ़ी भूतनी आई, वह 70 साल से अधिक उम्र वाली थी।

तब जाकर शीमन पाओ ने आगे आ कर कहा:“जल देवता की दुल्हन ले आओ, मैं देखना चाहता हूं कि वह सुन्दर है या नहीं।”

दुल्हन के लिए चुनी गई वह नव युवती शीमन पाओ के सामने ला खड़ी की गई। उस पर एक नज़र दौड़ा कर शीमन पाओ ने उपस्थित लोगों से कहा:“यह लड़की खूबसूरत नहीं है और जल देवता की दुल्हन बनने के काबिल नहीं है। लेकिन आज जल देवता की शादी का दिन है, वह इंतजार में अवश्य है, भूतनी को थोड़ा कष्ट उठाना होगा। तुम देवता को यह सूचना देने जाओ कि हम इस लड़की से सुन्दर लड़की ढूंढ़ निकालेंगे, शादी दूसरे दिन होगी।”

कहते हुए शीमन पाओ ने अपने सिपाहियों को उस बूढ़ी भूतनी को नदी में फेंकने का आदेश दिया। थोड़ी देर बाद, शीमन पाओ फिर बोला:“क्या बात है बहुत देर हो चुकी है भूतनी वापस नहीं आयी। उसकी एक शिष्या को वहां के हालात जानने के लिए भेजा जाय।”

शीमन पाओ के आदेश पर सिपाहियों ने बूढ़ी भूतनी की एक चेली को नदी के पानी में छोड़ दिया। इस तरह एक के बाद एक भूतनी की तीन शिष्याएं पानी में डाल दी गयी।

नदी के तट पर इक्ट्ठे सरकारी अधिकारी, धनी व्यक्ति और भीड़ सबके सब हैरान थे, लेकिन शीमन पाओ सम्मान की मुद्रा में खड़े जल देवता की खबर आने की प्रतीक्षा में था।

थोड़ी देर के बाद शीमन पाओ बोला:“ लगता है जल देवता बहुत मेहमाननवाज है, वह हमारे द्वारा भेजे गए दूतों को लौटने नहीं देते हैं। बेहतर होगा कि खबर लेने के लिए फिर एक व्यक्ति को भेजा जाय।”

कहते हुए शीमन पाओ की नज़र जल देवता की शादी ब्याह के मामले में सक्रिय रहे सरकारी अधिकारियों, धनी और कुलीन लोगों की ओर घूमी। डर के मारे ये लोग तुरंत जमीन पर घुटनों के बल झुक कर शीमन पाओ से क्षमा मांगने लगे। उन्हें डर था कि कहीं शीमन पाओ उन्हें भी जल देवता से मिलने के लिए नदी में तो नहीं फेंक देगा।

इस वक्त शीमन पाओ ने भीड़ को संबोधित करते हुए बुलंद आवाज में कहा:“जल देवता की शादी असल में जिलावासियों से धन दौलत लूटने की चाल है। भविष्य में अगर कोई फिर जल देवता की शादी ब्याह का मामला करेगा, तो उसे नदी में देवता के पास भेज दिया जाएगा।”

इस घटना के बाद ये ती जिले में जल देवता की शादी फिर कभी नहीं हुई और ये ती जिला भी शीमन पाओ के कुशल प्रशासन में सुव्यवस्थित और सुशासित हो गया।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"