शोधों द्वारा यह बात सामने आई है की पुरे संसार में लगभग १०० प्रकार के कैंसर होते हैं विभिन्न मरीजों में विभिन्न प्रकार की कैंसर कोशिकाएं पाई जाती हैं। अतः विभिन्न मरीजों के लिए अलग अलग प्रकार की कीमोथेरेपी का प्रयोग किया जाता है। कीमोथेरेपी के द्वारा उन खतरनाक कैंसर सेल्सग को काबू में किया जाता है जो कैंसर फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परन्तु कीमोथेरेपी के दौरान प्रयोग की जाने वाली दवाओं का अतिरिक्त प्रभाव भी रोगी पर हो सकता है। दुर्भाग्यवश कैंसर के इलाज के लिए उपयोग में लाई जाने वाली कीमोथेरेपी के एजेंट्स कैंसर के सेल्स के लिए निश्चित नहीं होते हैं। जब कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी का प्रयोग किया जाता है तब इलाज के दौरान कैंसर को बढ़ाने वाले सेल्स नष्ट हो जाते हैं। परन्तु इन कैंसर ग्रसित कोशिकाओं के साथ-साथ कुछ स्वस्थ कोशिकाएं भी कैंसर के इलाज में भेंट चढ़ जाती हैं। इसलिए कीमोथेरेपी का इलाज कई दिन, हफ़्तों और कई बार महीनों तक चलता है ताकि इस दौरान स्वस्थ कोशिकाओं को दोबारा बढ़ने का मौका मिलता रहे जिससे शरीर को इस प्रक्रिया के दौरान कोई बड़ी हानि ना हो।
आइये जानते हैं कीमोथेरेपी से होने वाले अन्य नुकसानों के बारे में :
- शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत कम हो जाती है।
- कीमोथेरेपी से आँखे कमजोर हो जाती हैं ।
- गैस और आंतों की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।
- कीमोथेरेपी के दौरान रोगी में मतली, उल्टी आना, भूख कम लगना, कब्ज़ और दस्त जैसी शिकायतें उत्पन्न हो सकती हैं।
- बुखार और शरीर में थकान रहने लगता है।
- बालों का बहुत अधिक मात्रा में झड़ना शुरू हो जाता है कभी कभी तो पुरे बाल ही झड़ जातें हैं।
- कीमोथेरेपी के कारण ब्लडड में इन्फेक्शन होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है। जिससे रोगी एलर्जिक हो जाता है।
- हाथों और पैरों में झुनझुनी होना, ब्लैडर से खून का निकलना आदि जैसी समस्यां हो सकती हैं।
- शरीर में खून की कमी हो सकती हैं।
- मुंह में छाले रहने की शिकायत हो सकती है।
- कीमोथेरेपी के बाद कैंसर के दोबारा होने का ख़तरा हो सकता है।
- बांझपन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।