- पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारें में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भोजन प्रसाद
गोण्डा । करनैलगंज- कटरा मार्ग पर बेलसर ब्लाक के खमरौनी स्थित जवालामाई मंदिर में पिछले दस दिनों से चल रहा 23वां शतचण्डी महायज्ञ शनिवार की सायं पूर्णाहुति यज्ञ के साथ सम्पन हुआ। पूर्णाहुति यज्ञ में तरबगंज विधानसभा के विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय ने शामिल होकर यज्ञ देवी का आशीर्वाद ग्रहण किया।
कैसरगंज क्षेत्र के सांसद वृजभूषण शरण सिंह ने देर सायं यज्ञ परिसर में पहुंच कर श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए संयोजक त्यागी बापू का क्षेत्र में आध्यात्मिक व धार्मिक प्रगति में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। यज्ञ समिति की ओर से सांसद का अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
अयोध्या के वैदिक विद्वानों के मंत्रों के बीच यज्ञ संरक्षक गुजरात के सिद्ध मनोकामना हनुमान पीठ के पीठाधीश्वर महा मण्डलेश्वर स्वामी रामसेवक दास उर्फ त्यागी बापू ने समाज में सुख शांति - सौहार्द एवं क्षेत्र में समृद्धि की कामना से यज्ञ पूर्ण किया। शतचण्डी यज्ञ के अन्तिम दिवस मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा। सुबह से सायं तक पूजन अर्चन के साथ यज्ञ मण्डप की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उधर लीला परिसर में मथुरा-वृंदावन के श्याम सुंदर बांके विहारी रासलीला मंडल के कलाकारों ने भगवान कृष्ण की बाल लीला का मंचन कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, हनुमंत शरण तिवारी, इन्द्र बहादुर तिवारी, संतोष कुमार पांडेय, रवि सिंह, प्रदीप तिवारी, नीरज दास व दीपक तिवारी आदि समाजसेवी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।