रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। सरकार के लाख प्रयास के बावजूद धान क्रय केंद्र प्रभारी और बिचौलियों की साझेदारी खत्म नहीं हो रही है जबकि शासन व प्रशासन के द्वारा लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं किसानों के धान की बिक्री क्रय केंद्र पर सीधे तौर पर की जाए लेकिन उसके बाद भी किसानों के धान खरीद में क्रय केंद्र प्रभारी और बिचौलिए हावी है इस संबंध में गोसेंद्रपुर क्रय केंद्र प्रभारी लोकपति मिश्र पर 166 कुंतल धान के गबन का आरोप में जिला प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने इटियाथोक थाने पर प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है यह तो केवल एक बानगी है इसी तरह लगभग सभी केंद्रों पर इसी तरीके की कारस्तानी कर किसानों को परेशान किया जा रहा है । सरकार के लाख प्रयास के बावजूद किसानों को धान का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है क्रय केंद्र प्रभारियों के द्वारा किसानों को परेशान करने से किसानों के द्वारा औने पौने दाम पर अपनी धान की फसल बिचौलियों के हाथ बेचने के लिए मजबूर है।

