गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

अब Twitter यूजर्स के लिए खबर, 400 हैंडल ही फॉलो कर सकेंगे एक दिन में

Image SEO Friendly

अगर आप भी ट्विटर इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के फैसले के बाद कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए ट्विटर हैंड्ल्स (Twitter Accout) को फॉलो नहीं कर सकेगा. ट्विटर की तरफ से एक बयान में कहा गया कि कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता. पहले यह संख्या 1000 थी, जिसे अब 600 घटा दिया गया है.1000 से घटाकर 400 किया ट्विटर की सेफ्टी टीम ने ट्वीट किया है, 'फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो. कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले).' टीम ने लिखा, इसलिए हम एक दिन में फॉलो किए जाने वाले हैंल्डस की संख्या को 1000 से घटाकर 400 कर रहे हैं. आप चिंता न करें.आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. गौरतलब है कि ट्विटर की नीतियां स्पैम भेजने को प्रतिबंधित करती हैं.पारदर्शिता लाने के लिय उठाया कदम दूसरी तरफ से ट्विटर ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत के लिये विज्ञापन पारदर्शिता केंद्र भी स्थापित किया है. इस तरह के केंद्र की स्थापना फेसबुक की तरफ से भी की गई है. इसके माध्यम से लोग देश में राजनीतिक विज्ञापनों का ब्योरा देख सकते हैं.यहां विज्ञापन देने वालों का खर्च और उसके प्रभाव के आंकड़े भी प्रदर्शित किए जाते है. कंपनी ने राजनीतिक विज्ञापनों के लिए नियम कड़े कर ट्वीटर पर पारदर्शिता लाने के लिय यह कदम उठाया है.मार्च से उपलब्ध कराई गई ये सेवा ट्वीटर की तरफ से पिछले दिनों ब्लॉग में लिखा गया कि इस नीति को भारत समेत अन्य देशों में 11 मार्च से लागू किया जाएगा. इससे केवल प्रमाणित विज्ञापनदाताओं को ही राजनीतिक विज्ञापन करने की अनुमति मिलेगी.नई सर्विस से यह जानकारी जुटाना आसान हो जाएगा कि राजनीतिक विज्ञापन किसने दिया और उस पर कितना खर्च करना पड़ा. इतना ही नहीं यह भी पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र विशेष के लोगों को ध्यान में रखकर विज्ञापन जारी किया गया है.

”go"