गोण्डा । मंगलवार को पटेल नगर स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संत कथा व्यास रविशंकर जी महाराज का आगमन हुआ। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात महाराज जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान रविशंकर जी महाराज ने विद्यालय के विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान एवं अध्यात्म से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख करते हुए उन्हें विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाराज जी से कई प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं सहज शब्दों में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विद्यालय के प्रबंधक रवि रस्तोगी एवं निदेशिका पुष्पांजलि रस्तोगी ने विद्यालय परिवार की ओर से महाराज जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में संतोष सोनी, संजय रस्तोगी, वरिष्ठ समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा, वंदना जायसवाल, संगम, शिवकुमार सोनी, सूर्य प्रकाश सोनी, उत्पल, पवन सोनी, राकेश सहाय, श्रवण अग्रवाल, कैलाश नाथ गुप्ता, प्रधानाचार्य अम्बरीष श्रीवास्तव, मुख्य अध्यापिका मंजू श्रीवास्तव, सुनील द्विवेदी, रीता गुप्ता, सविता, अनुज कुमार सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मोनिका दुबे ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक रवि रस्तोगी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

