गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-चोरी की बैटरियों की खरीद में आरोपित गिरफ्तार



गोण्डा। टावरों से चोरी हुई लिथियम बैटरियों की खरीद-फरोख्त के मामले में करनैलगंज पुलिस ने शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि बरगदी गड़वारा और गुलामबक्स पुरवा स्थित इंडस टावरों से दिसंबर 2025 में अमरान कंपनी की पांच लिथियम बैटरियां चोरी हुई थीं। मामले में सुरक्षा कंपनी के जिला सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त मकसूद पुत्र हारुन उर्फ अनवर अली निवासी तोपखाना नऊवन मोहल्ला, गोंडा को चौरी चौराहा से करनैलगंज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक अजयकांत द्विवेदी व हेड कांस्टेबल सुभाष यादव की टीम ने की।

”go"