गोण्डा।धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बछईपुर की शिवानी ने अपने कमरे में शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इसकी जानकारी पुलिस को शनिवार सुबह दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। बताया जाता है कि शिवानी की उम्र 31 वर्ष है उसके चार छोटे-छोटे बच्चे है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को धानेपुर थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक विवाहित महिला ने अपने चार छोटे छोटे बच्चों को छोड़ कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
प्रदीप कुमार बारी की तीस वर्षीय पत्नी शिवानी ने आत्म हत्या कर ली है, सुबह इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी उसके बाद आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पति के मुताबिक शनिवार की सुबह शिवानी का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे पाया गया, पति ने पुलिस को सूचित करने के साथ उसके मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी, उसके बाद मृतका की माँ भी पहुंची उन्होंने बताया कि करीब दस वर्ष पहले प्रदीप के साथ शिवानी की शादी हुई थी।
धानेपुर थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।

