गोण्डा। जिलाधिकारी गोंडा ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सेंट जेवियर्स स्कूल के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावां (भदोही) में आयोजित प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स के अंकुर आर्य ने अंडर-17 (45 किग्रा) में स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता (पानीपत, हरियाणा) के लिए चयनित हुए। अंडर-14 (41 किग्रा) में आदर्श कुमार और अंडर-17 (52 किग्रा) में जानवी मिश्रा ने कांस्य जीता। विद्यालय प्रबंधन ने अंकुर को 2500 रुपये व आदर्श व जानवी को 1100-1100 रुपये नगद व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य स्तरीय विजेता आदित्य दीप पाण्डेय (स्वर्ण) व सारांश राकेश भोंगाडे (कांस्य) को भी सम्मानित किया गया।प्रबंधक सुजैन दत्ता ने कहा कि खेल से शारीरिक-मानसिक विकास होता है। प्रधानाचार्या पायल दुबे ने कोच प्रत्यूष राज व खिलाड़ियों को बधाई दी। जानवी मिश्रा को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ₹1100 का सम्मान पत्र प्रदान किया।

