गोण्डा । मालवीय नगर सेंट ज़ेवियर्स स्कूल के प्रांगण में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतर्गत अंतरविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में गोंडा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों - फातिमा इंटर कॉलेज, इंदिरा इंटरनेशनल, नारायणा पब्लिक स्कूल और एम्स इंटरनेशनल स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि मेजर डॉक्टर राजेश द्विवेदी प्रधानाचार्य गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी ने किया। उन्होंने बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों के महत्व के बारे में बताया और बताया कि कैसे खेल के माध्यम से बच्चे जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
विद्यालय के प्रिंसिपल जेराल्ड आनंदन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दिमाग की कसरत है।उन्होंने कहा कि इस खेल से बच्चों में धैर्य, एकाग्रता और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है, जो जीवन में सफलता के लिए बहुत जरूरी है।विद्यालय की प्रबंधक सुजैन दत्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, महत्वपूर्ण है खेल भावना उन्होंने सभी बच्चों केउज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के परिणाम बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर भावेश नामदेव नारायणा पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर दीक्षांत प्रजापति सेंट जेवियर स्कूल,तृतीय स्थान पर हर्ष पांडे सेंट ज़ेवियर्स स्कूल और सूर्यांश तिवारी फातिमा स्कूल रहा।बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर मसीरा काजी सेंट जेवियर स्कूल द्वितीय स्थान पर आराध्या गुप्ता, इंदिरा इंटरनेशनल,तृतीय स्थान पर दिव्यांशी चंद्रा फातिमा स्कूल और नव्या गुप्ता सेंट जेवियर स्कूल रहा।इस दौरान प्रशांत सिंह, गौरव उपाध्याय और दीप्ति पटेल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

