गोण्डा । जनपद अन्तर्गत छपिया थाना क्षेत्र में नवागत थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा, और जनता की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बेहतर पुलिस-जन समन्वय का आश्वासन दिया और लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पदभार ग्रहण के अवसर पर थाना परिसर में
अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र के लोगों ने भी आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

