गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नंदी उत्सव के उल्लास के बीच शिव महापुराण कथा में गूंजा शिवभक्ति का संदेश

 


-गणेश-लक्ष्मी पूजन, शिव की अष्टमूर्तियों और ज्योतिर्लिंगों का किया गया विस्तार से वर्णन।

गोण्डा । सावन मास के पावन अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठी बार गोनार्द लॉन में श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्वती पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पीठाधीश्वर संत कथा व्यास रविशंकर जी महाराज गुरुभाई के सानिध्य में बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार, गोण्डा की ओर से आयोजित कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

     कथा व्यास रविशंकर जी महाराज ने दीपावली के अवसर पर भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के पूजन के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भगवान शिव की अष्टमूर्तियों-पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल, आकाश, सूर्य, चंद्रमा और आत्मा के स्वरूपों के बारे में बताते हुए कहा कि इनके स्मरण से भगवान शिव की कृपा निरंतर बनी रहती है।

      कथा के दौरान भगवान शंकर के अनन्य भक्तों की कथाओं का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज जी ने हजारों भुजाओं वाले बाणासुर की कथा सुनाते हुए बताया कि राक्षसों में भी भगवान के महान भक्त हुए हैं। वहीं गजासुर की कथा के माध्यम से उसकी राक्षसी प्रवृत्ति और अंत समय में की गई शिवभक्ति का वर्णन किया। बताया कि भगवान शंकर ने उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर उसकी इच्छा पूर्ण की।

     कोटिरुद्र संहिता का वर्णन करते हुए उपमन्यु जी की शिवभक्ति की कथा का विस्तार से उल्लेख किया गया। साथ ही ओंकारेश्वर एवं केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। भगवान शंकर के प्रिय वाहन श्री नंदी की कथा सुनाते हुए नंदी की महिमा का वर्णन किया गया। इस अवसर पर कथा पंडाल में नंदी उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिसमें श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए।

शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान के रूप में संतोष सोनी एवं आरती सोनी रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी संदीप मल्होत्रा, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी, संजय रस्तोगी, राकेश कसौधन, शिवशंकर सोनी, सोम सोनी, देवेंद्र सोनी, गोविंदे महाराज, राहुल शर्मा, सूर्य प्रकाश सोनी, रामशंकर कसौधन, आयुष सोनी, माया सोनी, कनकलता सोनी, ममता सोनी, रंजना सोनी, आंचल सोनी, सीमा रस्तोगी, सोनिया रस्तोगी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

”go"