गोण्डा । शनिवार की रात्रि रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में महेश्वरी महिला संगठन, गोण्डा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की प्रथम कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।
बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा रेखा सोमानी, प्रदेश सचिव मनीषा चोला, शशि नेवर, सीमा लड्ढा, भारती करवा एवं ममता राठी सहित वाराणसी, मिर्जापुर और लखनऊ से आए पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष प्रियांशी दरगढ़, मंत्री भावना सोमानी, अध्यक्ष प्रीति डागा, श्रीमती शोभना, श्रेया, सरिता, पुष्पा सोमानी, सीमा, लक्ष्मी सोमानी, हिमांगी, रजनी, सुमित्रा, चंचल सहित अन्य सदस्यों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

