गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-चोरी के मामलों में दो गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद

 


गोण्डा। घर से जेवरात चोरी करने के मामले में करनैलगंज पुलिस ने शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि गोरछनपुरवा निवासी विजय बहादुर सिंह के घर से 16/17 जुलाई की रात जेवरात चोरी हुए थे। मामले में वादी ने पड़ोसी पंकज कुमार सिंह और बृज कुमार विश्वकर्मा पर संदेह जताया था। 17/18 अगस्त की रात दोनों को घर से निकलते देखने का भी दावा किया गया था। शनिवार को उपनिरीक्षक मिर्जा वहीद बेग की टीम ने पंकज कुमार सिंह निवासी गोरछनपुरवा और बृज कुमार विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय चौरा को हीरापुर शाहपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे से गिरफ्तार किया। उनके पास से कान की बाली, लॉकेट, दो नथिया, अंगूठी और एक जोड़ी पायल बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।

”go"