गोण्डा। गैस सिलिंडर लेने गैस एजेंसी पहुंचे युवक ने कर्मचारी और उसके साथियों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। सुदई पुरवा निवासी रामानंद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने नौ अगस्त को सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। 11 अगस्त को वह इंडेन गैस एजेंसी, कटरा रोड पर सिलिंडर लेने पहुंचा था। आरोप है कि काफी देर इंतजार के बाद कर्मचारी से पूछताछ करने पर मैनेजर अपने साथियों के साथ बाहर आया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

