गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विद्युत चालित चाक के लिए चयन साक्षात्कार 31 अगस्त को



गोण्डा । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित "माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजना" के अंतर्गत विद्युत चालित चाक मशीन के लिए ऑनलाइन नामांकन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जो 20 अगस्त 2026 को आयोजित चयन साक्षात्कार में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे, उनके लिए पुनः साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

       जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन "31 अगस्त  को पूर्वाह्न 11 बजे" विकास भवन सभागार, गोण्डा में गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

      अनुपस्थित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे साक्षात्कार में "राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण-पत्र तथा जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)" के साथ समय से उपस्थित हों।

      उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने अथवा निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है।

”go"