गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोंडा के विकास में सहभागी बनें जन सूचना अधिकारी : राज्य सूचना आयुक्त

 


गोण्डा।  राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री गुरुवार को गोंडा पहुंचे। गोंडा पहुंचकर उन्होंने कहा कि गोंडा तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में जन सूचना अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से संबंधित सूचनाएं पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

      राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि कभी विकास की दौड़ में पीछे माना जाने वाला गोंडा आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनपद में निवेश का माहौल बेहतर हो रहा है और युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री द्वारा गोंडा में 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। इन परियोजनाओं से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

      उन्होंने कहा कि पहले गोंडा में मेडिकल कॉलेज की कल्पना तक नहीं की जाती थी, लेकिन आज यहां मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है। इसके अलावा इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर कॉलेज जैसी उच्च शिक्षण संस्थाएं भी जिले में संचालित हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार विस्तार हो रहा है। स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से जनपद में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

     डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी गोंडा नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्राकृतिक खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि घर-घर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ ही ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

     राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना अधिकारियों से कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जन सूचना अधिकारी आवेदकों को नियमानुसार स्पष्ट एवं समयबद्ध सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सूचना व्यवस्था जितनी प्रभावी होगी, जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद उतना ही मजबूत होगा।

      उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकारी केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित न रहें, बल्कि विकास योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में भी अपनी भूमिका निभाएं। इससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और गोंडा के विकास में जनभागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

”go"