गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बालाजी शक्तिधाम मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति के माहौल में संपन्न

 


-सुंदरकांड, हवन-पूजन, भजन संध्या और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

करनैलगंज-गोण्डा। नगर के ठठराही बाजार स्थित श्री बालाजी शक्तिधाम मंदिर का स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन से हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान बालाजी से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

     शाम के समय आयोजित भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिला भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। भगवान बालाजी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर सरदार जोगिंदर सिंह जानी, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, अरुण वैश्य, मोहित पाण्डेय, अशोक सिंघानिया, अनोखेलाल मोदनवाल, गोविंद सुल्तानिया, राजीव मोदनवाल, गणेश वैश्य, विश्वनाथ साह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

”go"