गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-टेढ़ी नदी पर पुल निर्माण की तैयारी शुरू, टीम ने की सॉइल टेस्टिंग

 


-दो माह पूर्व विधायक अजय सिंह के प्रस्ताव पर मिली थी स्वीकृति।

करनैलगंज-गोण्डा। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की ओर बढ़ रही है। टेढ़ी नदी पर सरैया चौबे और मोकलपुर के बीच प्रस्तावित दीर्घ सेतु के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सॉइल टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। 

 विधायक अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब दो माह पूर्व जिलाधिकारी को सेतु निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब तकनीकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायक ने बताया कि वर्तमान में पुल न होने के कारण क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सेतु बनने के बाद यह दूरी घटकर महज तीन किलोमीटर रह जाएगी। इससे करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की लगभग डेढ़ लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार तथा कृषि गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सॉइल टेस्टिंग पूरी होते ही विभागीय औपचारिकताएं तेजी से पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि यह पुल बनने से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या समाप्त हो जाएगी।

”go"