गोण्डा । भारत और श्रीलंका कें मध्य हुये अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में दोहरे शतक से भारत की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर उत्तर- प्रदेश कें गोण्डा जिले को गौरान्वित करने वाले क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी ने कहा कि देश कें युवाओं को पूरी ईमानदारी से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये। लक्ष्य नें श्रीलंका में भारत का डंका बजाकर शनिवार को अपने पिता भाजपा नेता राजेश रायचंदानी और मां लक्ष्मी रायचंदानी संग गोण्डा में वापसी की। लक्ष्य भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान के रूप में वनडे श्रृंखला में पहले मैच में 52 और तीसरे मुकाबले में 61 रन बनाए। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में पहले टेस्ट की पहली पारी में 207 रनों की शानदार दोहरी शतकीय पारी खेली, जबकि दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 116 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
पूरे दौरे में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। लक्ष्य कें गोण्डा पहुंचते ही उनका सिन्धी
समाज ,समाजसेवियों और नेताओं नें जोरदार स्वागत व सम्मान किया।

