गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कटरा बाजार: बिना अनुमति संचालित हो रहे अवैध टैक्सी स्टैंड, भीड़ और हादसे को दावत



-अवैध टैक्सी स्टैंड संचालक दे रहे प्रशासन को खुली चुनौती, प्रतिदिन लग रहा जाम।

गोण्डा । कटरा बाजार में अवैध टैक्सी स्टैंड के कारण आए दिन जाम लग रहा है और इससे आये दिन लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होने के साथ ही बड़े हादसे का भय बना हुआ है। आरोप है कि बिना किसी अनुमति के सड़क पर व मुख्य नुक्कड़ पर टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है और टैक्सी संचालक खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटरा बाजार के व्यस्ततम चौराहे और मुख्य नुक्कड़ पर दर्जनों चौपहिया डग्गामार वाहन, आटो, टैक्सी खड़ी कर दी जाती हैं। इससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। भीड़-भाड़ वाले समय में यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

प्रशासन को खुली चुनौती

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह टैक्सी स्टैंड बिना अनुमति के कैसे संचालित हो रहा है? लोगों का आरोप है कि संचालकों ने प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर स्टैंड बना लिया है और किसी भी कार्रवाई की परवाह नहीं कर रहे।

स्थानीय लोगों की मांग

व्यापारियों और आम जनता ने जिला प्रशासन और उपजिलाधिकारी कटरा बाजार से मांग की है कि अवैध टैक्सी स्टैंड को तत्काल हटवाया जाए और उचित स्थान चिन्हित कर स्टैंड बनाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना होना तय है।

”go"