गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-आधी रात बेपटरी हुई गेहूं लदी मालगाड़ी, 2 डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा

 


-ट्रैक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, देर रात चला री-रेलिंग अभियान।

गोण्डा। गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात गेहूं से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेल विभाग में हड़कंप मच गया। गाजियाबाद से बिहार के मोतिहारी जा रही 42 डिब्बों वाली मालगाड़ी की 29वीं बोगी पूरी तरह और 30वीं बोगी आंशिक रूप से बेपटरी हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बड़गांव ओवरब्रिज के नीचे हुआ हादसा

हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर बड़गांव रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लाइन नंबर-7 पर हुआ। मालगाड़ी सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी कि अचानक झटके के साथ दो डिब्बे पटरी से उतर गए। झटका महसूस होते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोककर रेलवे कंट्रोल रूम और स्थानीय अधिकारियों को सूचना दी।

रेलवे की टीमें मौके पर, ट्रैक बहाली में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और तकनीकी विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आरपीएफ और जीआरपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। अधिकारियों ने पहले प्रभावित ट्रैक को सुरक्षित किया और फिर बेपटरी हुए डिब्बों को री-रेलिंग कर पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया। रेलवे के मुताबिक लाइन नंबर-7 सिर्फ मालगाड़ियों के लिए है, इसलिए यात्री ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। देर रात तक ट्रैक बहाली का काम जारी रहा।

तकनीकी खराबी या लापरवाही? जांच शुरू

जीआरपी ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर ट्रैक में तकनीकी खराबी, पहियों में खामी या अन्य वजहों की पड़ताल की जा रही है। रेलवे का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

6 महीने में दूसरी घटना, सुरक्षा पर सवाल

गोंडा में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 1 नवंबर 2025 को भी प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कचहरी की ओर जा रही पत्थर लदी मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हुए थे। तब जांच के बाद कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी। लगातार दूसरी बार मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेलवे की तकनीकी निगरानी और ट्रैक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

”go"