गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू नदी में नहाने गए बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता, तट पर साइकिल-कपड़ा, चप्पल मिला, नदी में डूबने की आशंका



-कटरा घाट पर हड़कंप, पुलिस व एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

गोण्डा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह सरयू नदी में नहाने गए एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तट पर उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पल मिलने से नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार गोस्वामी (60) पुत्र दयाराम निवासी मौहर गोसाईं पुरवा रोजाना करीब 15 किमी दूर से सरयू नदी में स्नान करने कटरा घाट आते थे। सोमवार सुबह भी वे भोर में घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद स्थानीय लोगों ने कटरा घाट स्थित सरयू तट पर एक साइकिल, कपड़े और चप्पल लावारिश हालत में पड़े देखे। आसपास बुजुर्ग नहीं मिले तो परिजनों को सूचना दी गई। बुजुर्ग की पहचान उनके कपड़ों के जेब में रखे आधार कार्ड से हुई।

        घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देकर राजकुमार गोस्वामी की तलाश कराने की मांग की है। 

        सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। नदी में डूबने की आशंका के चलते एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। टीम सरयू नदी में बुजुर्ग की तलाश में जुटी है। उनके लापता होने से पूरे गांव में हड़कंप मचा है। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग का पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। नदी में तलाश जारी है।

”go"