गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोंडा में यूरिया को लेकर अफवाह, कृषि विभाग बोला- स्टॉक पर्याप्त- लाइन न लगाएं किसान

 


गोण्डा। गोंडा जिले में यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। अफवाहों के चलते किसान सुबह से ही साधन सहकारी समितियों पर जमा हो जा रहे हैं। इसे देखते हुए जिला कृषि विभाग ने शनिवार दोपहर आधिकारिक आंकड़े जारी कर स्थिति साफ की है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। शनिवार दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक साधन सहकारी समितियों पर 1144 मीट्रिक टन और निजी दुकानों पर 12477 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसका वितरण लगातार किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे एचयूआरएल (HURL) की 1228 मीट्रिक टन यूरिया की एक और खेप गोंडा पहुंच चुकी है। इस खेप को जिले के 16 विकासखंडों की 117 दुकानों पर भेजा जा रहा है। इसके बाद जिले में कुल 3649 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हो जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को इफको की 1589 मीट्रिक टन यूरिया और आने वाली है। इसे सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इसके बाद जिले में कुल यूरिया का स्टॉक 5238 मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा। श्री सिंह ने कहा क्षमता से अधिक यूरिया उपलब्ध है। किसान किसी भी अफवाह में न आएं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद मिलेगी। लगातार नई खेप जिले में पहुंच रही है। इसलिए किसान बेवजह सुबह से शाम तक लाइन लगाकर परेशान न हों। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। स्टॉक पर्याप्त है और सभी केंद्रों पर वितरण सुचारू रूप से चल रहा है।

”go"