गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

 


गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

     कटरा शाहबाजपुर निवासी संतोष कुमार की तहरीर के अनुसार उसका भाई राकेश 14 जुलाई की रात करीब नौ बजे करनैलगंज से पैदल अपने घर लौट रहा था। पांडेय पुरवा चौराहे के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

     तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हादसे के बाद घायल राकेश ने बाइक का नंबर परिजनों को बता दिया था। घटना के समय मौके पर मौजूद कई लोगों ने भी दुर्घटना देखी थी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

”go"