गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कर्नलगंज, खरगूपुर व परसपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुए मुठभेड़ में 2 अंतर्जनपदीय चोर गोली लगने से घायल, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 


-कब्जे से 3 अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी किए हुए आभूषण (पीली व सफेद धातु), घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल व ₹19,400/- नकद बरामद।

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कोतवाली कर्नलगंज, खरगूपुर व परसपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली कर्नलगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-427/2026, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस से सम्बन्धित घटना में संलिप्त पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर चोरों- 1. चुनमुन चौहान उर्फ विशाल पुत्र जयकरन, 2. शिवकुमार उर्फ सुक्खी पुत्र बुधराम, 3. रोशनलाल पुत्र चन्द्रिका को पण्डितपुरवा बगिया के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से 3 अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस,चोरी किए हुए आभूषण (पीली व सफेद धातु), घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल व ₹19,400/- नगद बरामद किया गया है।

         मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 18.7.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली कर्नलगंज, खरगूपुर व परसपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पण्डितपुरवा कादीपुर लखनऊ गोण्डा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की 2 मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का संकेत दिया गया, किन्तु वे पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 2 बदमाश- 1. चुनमुन चौहान उर्फ विशाल पुत्र जयकरन, 2. शिवकुमार उर्फ सुक्खी पुत्र बुधराम के पैर में गोली लगी। इसी दौरान उसके एक अन्य साथी अभियुक्त 3. रोशनलाल पुत्र चन्द्रिका निवासी दीवानपुरवा थाना विशेषरगंज जनपद बहराइच 

को पुलिस बल द्वारा घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्तगण 1. चुनमुन चौहान उर्फ विशाल निवासी ग्राम मल्लू सिंहपुरवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच (पुलिस मुठभेड़ में घायल) व 2. शिवकुमार उर्फ सुक्खी निवासी खरगौरा जनूब थाना विशेषरगंज जनपद बहराइच (पुलिस मुठभेड़ में घायल)

को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा ले जाया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 3 अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी किए हुए आभूषण (पीली व सफेद धातु), घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल व ₹19,400/- नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कर्नलंगज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहे।

      साथ ही जानकारी दी गई कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले दुकानों की रेकी करते थे तथा अवसर पाकर रात्रि के समय दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर आपस में बांट लेते थे तथा कुछ सामान स्थानीय स्तर पर बेचकर उससे प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने व्यक्तिगत खर्चों में करते थे। इसी क्रम में अभियुक्तों द्वारा थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 15.7.2026 की रात्रि में चौरी चौराहा स्थित एक सर्राफा दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण एवं अन्य सामान चोरी किया गया था। थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत गोण्डा–बहराइच रोड स्थित ग्राम मनोहरजोत (पठानाजोत) में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में दिनांक 7.7.2026 को चोरी की घटना कारित की गई थी। इसके अतिरिक्त थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत एक ग्राहक सेवा केन्द्र का सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर केन्द्र का ताला तोड़ते हुए उसमें रखी नगदी चोरी की गई थी। बरामद सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य सामान उक्त चोरी की घटनाओं से संबंधित होना प्रकाश में आया है।

”go"