गोण्डा । राज्य कर,गोण्डा सम्भाग सभागार में गुरुवार को कर अधिकारियों नें ईंट भट्ठा व्यापारियों संग महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) के एम मिश्रा नें की l बैठक में मौजूद ईंट भठठा मालिकों से कर में आ रही भारी कमी को लेकर गहन चर्चा की गयी l ये जानकारी देते हुये असिस्टेंट कमिश्नर (प्रशासन) बाबर अली नें बताया कि बैठक में भठ्ठे पर आ रहीं टैक्स संबंधी समस्याओं के साथ-साथ राजस्व वृद्धि के उपायों पर विमर्श किया गया। इस अवसर पर कम राजस्व आने का कारण व्यापारियों द्वारा बताया गया कि सरकारी विभागों में (ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं में खडंजे की जगह आरसीसी के प्रयोग से पिछले वर्षों की तुलना में ईंट की मांग में कमी, बाहर से आने वाले भट्ठों पर कार्य करने वाले मजदूरों की अनिश्चितता एवं कुछ भट्ठा मालिकों द्वारा कोयले के स्थान पर भूसी से भट्ठे का संचालन करने की वजह से राजस्व में कमी आयी है। बैठक में उपायुक्त हरि सहाय सिंह, एम०पी० सिंह यादव, के०के० तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक त्रिपाठी, कपिल शर्मा एवं एम०पी० सिंह उपस्थित रहे एवं भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश दत्त सिंह हरिश्चन्द्र सिंह राजेश कुमार ओझा, महेन्द्र प्रताप,सूर्य प्रसाद सिंह, शहाबुद्दीन खान, हबीब, जयनाथ सिंह, रस्तोगी, अखिलेश सिंह सहित कई व्यसायी उपस्थित रहें।

