गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- मुख्यालय के सड़क पर जगह-जगह डंप कूड़ा, गड्डों और दुर्गंध से राहगीर व छात्र परेशान

 


गोण्डा। नगर मुख्यालय पर जहां एक ओर स्वच्छता अभियान पर जिला प्रशासन तमाम जागरुकता के तहत कार्यक्रम बराबर चलाता चला आ रहा है वहीं दूसरी तरफ नजारा कुछ और ही दिखाई देता है। आलम यह है कि मनकापुर बस अड्डे से बहराइच मार्ग पर बढ़ने पर सड़क के किनारे पड़े कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। चाहे वो सर्कुलर रोड पर एलआईसी आफिस के पहले मुख्य सड़क के किनारे हो, बड़गांव पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी बहराइच मार्ग पर इमिलिया गांव को जाने वाले सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर हों व नवीन गल्ला मण्डी के बगल लगे सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के पास पड़े कूड़े के ढेर हों। सड़क किनारे पड़े फैले कूड़े का हाल यह है कि थोड़ी सी बारिश में भयंकर दुर्गंध फैलने लगती है। जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं व राहगीरों को उक्त मार्ग से आने जाने में काफी परेशानी होती है और तो और इन सब के चलते तमाम बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क के किनारे पड़े कूड़ो को जल्द से जल्द सफाई करवाकर स्वच्छ गोंडा मुख्यालय बनाने की मांग की है।

”go"