गोण्डा। राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' शिक्षकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत समय पर कैशलेस उपचार की सुविधा मिलने से शिक्षक वर्ग अब स्वास्थ्य को लेकर चिंतामुक्त है। तहसील मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम के शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया ने योजना को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। श्री कनौजिया ने कहा कि "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। एक स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ विचारधारा को जन्म दे सकता है।" उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना ने शिक्षकों को समय पर इलाज की सुविधा देकर बड़ी राहत दी है। शिक्षक ने योजना को स्वास्थ्य का भरोसा, शिक्षकों का विश्वास बताते हुए कहा कि इससे शिक्षक अब बिना आर्थिक तनाव के अपना और परिवार का इलाज करा पा रहे हैं।ब्लॉक मनकापुर, जिला गोंडा के शिक्षकों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए इसे शिक्षक सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

