गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सूदखोरी और दबंगई का शिकार परिवार: खेत की कब्जेदारी को लेकर महिलाओं को दबंगों ने पीटा

 



-न्याय की गुहार में पीड़ित महिलाएं घंटों से कर्नलगंज कोतवाली में बैठी दिखी।

कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पाण्डेचौरा कालिकापुरवा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सूदखोरी से पहले से परेशान एक गरीब परिवार को अब दबंगों की गुंडई का भी शिकार होना पड़ा। आरोप है कि खेत की कब्जेदारी को लेकर गांव के दबंगों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। न्याय की आस में पीड़ित महिलाएं कर्नलगंज कोतवाली पहुंचीं और घंटों बैठकर इंसाफ की गुहार लगाते देखी गई। पीड़ितों का आरोप है कि ब्याज के बोझ तले दबे होने के बाद अब जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी गोंडा से कार्रवाई की मांग की है।

”go"