गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने डॉ. कौशलेंद्र महाराज

 


गोण्डा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरी निवासी डॉ. कौशलेंद्र पांडेय (महाराज) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अधिवक्ता के रूप में विधि व्यवसाय करने की पात्रता प्राप्त कर ली है। इस उपलब्धि के साथ अब वह विधिक क्षेत्र में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

ऑल इंडिया बार परीक्षा देशभर के विधि स्नातकों के लिए अनिवार्य योग्यता परीक्षा मानी जाती है। इसे उत्तीर्ण करने के बाद ही बार काउंसिल की ओर से अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करने की अनुमति मिलती है। डॉ. कौशलेंद्र महाराज की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके शुभचिंतकों, समर्थकों तथा सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री ने कहा कि यह सफलता डॉ. कौशलेंद्र महाराज की मेहनत, लगन और सतत अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह न्याय के क्षेत्र में ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राकेश पांडेय, एचपी तिवारी, सुशील मिश्र, सुमन मिश्र, सूरज शुक्ल सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा और विधिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की अपेक्षा जताई।

”go"