गोण्डा। किशुनदासपुर साधन सहकारी समिति पर गुरुवार को किसानों के बीच 300 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। समिति सचिव नीरज मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार केवल फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है।
यूरिया वितरण के दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। हल्का लेखपाल बलवंत गुप्ता ने बताया कि गांव-गांव जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर खाद सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
समिति पर कुल 300 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसान अनिल सिंह, टिंकू सिंह, गौरी वर्मा, जुगुल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

