गोण्डा। थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के निवासी सोनू यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में चकमार्ग पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ताओं ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के राम नरेश, झिनकन मौर्य, राममूरत और हीरालाल ने चकमार्ग पर कब्जा कर रखा है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान दिवस में मौजूद नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह ने हल्का लेखपाल को मौके पर चकमार्ग की पैमाइश कराकर यदि कब्जा पाया जाए तो उसे हटाने की नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ताओं में रामनाथ, दूधनाथ, शंभूनाथ, रामकुमार, झिनकन मौर्य सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

