गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-लगभग दो दशक से धर्मार्थ कार्य के लिए मिसाल बने संदीप मेहरोत्रा

 


- लोगों की सेवा करने का संकल्प व स्वयं लोगों में भी सेवा करने का अलख जगा रखा हैं।

गोण्डा। नगर मुख्यालय पर दुखहरणनाथ मंदिर के निकट रहने वाले प्रबल समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं है वो अपने सेवाभाव कार्यशैली के चलते जनपद में अपनी अलग पहचान बना रखे हैं। चाहे मुख्यालय पर किसी संत- महात्मा का प्रवचन का आयोजन हो, चाहे दुखहरणनाथ मंदिर पर कांवड़ियों के जलाभिषेक का आयोजन हो श्री मेहरोत्रा अपने पूरे सामर्थ्य व सहयोग के साथ लगे रहते हैं। और तो और वो पिछले 24 साल से अनुशासन, सेवा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले रखे हैं। वे इसका पालन खुद तो करते ही है बल्कि अपनी टोली में शामिल हर तीर्थयात्री से भी कराते हैं।

          संदीप मेहरोत्रा हर साल देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं। पिछले 24 साल से लगभग 4 दर्जन तीर्थ यात्रियों के जत्थे की अगुवाई कर वह तीर्थयात्रियों के लिए आदर्श बन गए हैं। यात्रा के दौरान वे स्वच्छता, अनुशासन, सेवा, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों का लगातार पालन खुद करते हैं और अपनी टोली में रहे दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। यही नहीं हर सावन मे शिवमहापुराण का आयोजन हो या फिर कोई भी बड़ा धार्मिक कार्यक्रम, सब जगह उनकी भागीदारी बढ़ चढ़कर रहती है। वे न केवल युवाओं को संस्कारवान बल्कि उन्हें धर्मपरायण बना रहे हैं, जिससे शहर में उन्हें धार्मिक कार्यों का अगुवा माना जाता है।

”go"