गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बीस दिन बाद लगा ट्रांसफार्मर दो दिन में जल गया




-यथार्थ नहीं है यदुनाथ यथार्थ।

इटियाथोक-गोण्डा।  विद्युत उपकेंद्र इटियाथोक का ट्रांसफार्मर बीस दिन बाद विभाग द्वारा गांव वालों से दो हजार रुपए चंदा इकट्ठा करके लगाया गया जो दो दिनों में ही फिर से जल गया। गांव वासी पुनः अंधेरे में रहने को विवश हो गये। बताते चलें कि गनवरिया और‌ आसपास के गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांववासी अंधेरे में गुजर बसर कर रहे थे। इस दौरान गांव की एक महिला को साप ने भी अंधेरे का फायदा उठाकर डस लिया। इसके बाद गांव वालों की लिखित शिकायत और समाचार-पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग नींद से जागा और गांव में ट्रांसफार्मर लगा दिया।  विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर दो दिन में ही गत सोमवार की सुबह पांच बजे पुनः जल गया। जिसके कारण गनवरिया और आसपास के गांव फिर से अंधेरे में डूब गए। इगनी भीषण गर्मी के चलते बिजली न होने से गांव के लोग काफी तनाव में हैं। गांव वासियों का कहना है कि काफी मुश्किल के बाद विभाग ने ट्रांसफार्मर लगवाया। जिसे चंदा लगाकर गांव लाया गया और दो दिन में ट्रांसफार्मर जल जाने से न जाने अब कब तक गांव में बिजली आयेगी। कितने लोग गर्मी से बीमार होगे। कितने को सांप अंधेरे का फायदा उठाकर काटेगा यही सोच कर गांव वाले स्त्री-पुरुष परेशान हैं। गांव के कुतुब अली ने बताया कि उन्होंने 1912  पर शिकायत दर्ज कराई है। प्रकरण पर जब मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने हमेशा की तरह फोन उठाना उचित नहीं समझा। मुख्य अभियंता द्वारा मीडिया का फोन कभी भी न उठाना ये दर्शाता है कि मुख्य अभियंता अपने नाम से बिल्कुल अलग है। नाम तो है यथार्थ परन्तु कार्य यथार्थ से हटकर। इसके बाद  अधीक्षण अभियंता से बयान लेने पर उन्होंने कहा कि हमें सूचना नहीं है। सूचना मिलने ही ट्रांसफार्मर बदला जायेगा। जबकि सम्बंधित अवर अभियंता ने भी दो दिन से फोन नहीं उठाया।



”go"