-हाल-ए-पुरानी गल्ला मंडी, रानी बाजार।
गोण्डा। मुख्यालय पर रानी बाजार स्थित पुरानी गल्ला मंडी के पास स्थित रामजानकी धर्मशाला के पास इन दिनों सड़क पर कूड़े का ढेर लगा रहता है जहां पड़े पन्नी व अन्य दूषित पदार्थों के सेवन से गाय सहित अन्य जानवरों को भारी नुक़सान पहुंचता है वहीं इस रास्ते आने जाने वाले लोगों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
वहीं इस पर लोगों ने बताया पहले माल गोदाम गल्ला मंडी में कूड़ा डाला जाता था रेलवे के मना करने पर अब सड़क पर ही कूड़ा डाला जाता है। लोगो के शिकायत करने पर सभासद ने बताया कि रात भर कूड़ा लोगो द्वारा डाला जाता है सुबह नगर पालिका द्वारा उठा लिया जाता है, कूड़ा डंप करने का रानी बाजार में कोई स्थान नहीं है। खैर इन सबसे निजात दिलाने की जिला प्रशासन से लोगों ने मांग की है।

