गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-658/26, धारा- 118(2), 109(1), 125(।), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त- अनिकेत मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र श्रवण कुमार मिश्रा निवासी गुलाम पुरवा, मौजा कपूरपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वादिनी खुशबू मिश्रा पुत्री परशुराम मिश्रा निवासी ग्राम गुलाम पुरवा, मोकलपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 12.7.2026 को रास्ते में गड्ढा खोदने के विवाद को लेकर विपक्षीगणों द्वारा वादिनी एवं उसके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, थप्पड़-मुक्कों एवं फावड़े से मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें आज शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त अनिकेत मिश्रा उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

