गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, किशोरी को पीटा, बचाने पहुंचे परिजनों पर भी हमला

 


गोण्डा । कटरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलका (अहिरनपुरवा) में जमीन और पुरातन रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि 13 जुलाई की शाम करीब 6 बजे रास्ते पर नींव रखने को लेकर विवाद शुरू हुआ। वायरल वीडियो में एक किशोरी निर्माण कार्य का विरोध करती दिखाई दे रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक रूपा देवी और विश्वनाथ के पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उसी जमीन से होकर पहले पक्ष के लोग आते-जाते थे। दूसरे पक्ष के लोग वहां नींव का निर्माण करने लगे तो रूपा देवी की 16 वर्षीय बेटी गुंजा ने विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर विश्वनाथ, मनीष, प्रह्लाद और अशोक कुमार ने पहले गुंजा के साथ मारपीट की। जब परिजन उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। वायरल वीडियो में भी लाठी-डंडे चलते साफ दिख रहे हैं।

कटरा बाजार थाने के प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि पीड़िता रूपा देवी की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्होंने प्राथमिक उपचार करवा लिया है।

”go"