-
गोण्डा। कटरा बाज़ार विधानसभा क्षेत्र 297 में समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य तसलीम खान ने जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन स्वामी जी को सौंपा।
तसलीम खान ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। उन्होंने मांग की कि गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देकर उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी गौसंरक्षण और गौवंश के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए तथा इस मांग का समर्थन किया। ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।

