गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-टिकरी में लेखपाल ने लगाया जनसेवा कैंप, किसानों की बनी फार्मर रजिस्ट्री

 


गोण्डा। विकासखंड के टिकरी गांव के ठठेरपुरवा में बुधवार को राजस्व विभाग की ओर से जनसेवा कैंप आयोजित किया गया। कैंप में ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी), आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

      कैंप का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह ने किया। हल्का लेखपाल रविंद्र कुमार प्रजापति ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान करीब 20 लोगों ने आवश्यक दस्तावेज जमा किए।

        प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया गया है। वहीं लेखपाल रविंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि कैंप के दौरान 40 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की गई।

        हालांकि, कैंप में अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसके बावजूद ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभ उठाया।

”go"