गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोंडा आर.ओ.एच. डिपो में ब्रेकवान का आधुनिकीकरण, ट्रेन मैनेजरों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

 


गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत गोंडा स्थित आर.ओ.एच. डिपो में ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) की ड्यूटी को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए ब्रेकवान के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

      महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के मार्गदर्शन एवं मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में यह नवीन पहल आर.डी.एस.ओ. के मानकों के अनुरूप की जा रही है। जिसके फलस्वरूप लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान ट्रेन मैनेजरों का कार्य वातावरण  बेहतर बनेगा, जिससे वह शारीरिक थकान के बिना पूरी एकाग्रता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। यह जानकारी देते हुए महेश गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे ने बताया प्रमुख सुधार निम्न हैं।

       1.एर्गोनॉमिक सीटिंग: आर्म रेस्ट, हाइट एडजस्टमेंट एवं 360 डिग्री रोटेशन वाली विशेष कुर्सियां

       2.वॉकी-टॉकी होल्डर-कोट हुक एवं वॉटर बॉटल स्टैंड

        3.सुरक्षा के लिए दोनों तरफ 520 मिमी बड़े ग्रैब हैंडल एवं फुट रेस्ट

   4.ब्रेकवान में कमोड एवं वॉशबेसिन की सुविधा।

       ये सभी सुविधाएं ट्रेन मैनेजरों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई हैं।

         साथ ही बताया मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा, “ट्रेन मैनेजर रेल परिचालन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। ब्रेकवान के आधुनिकीकरण से उनका कार्य स्थल और अधिक बेहतर बनेगा, जिससे उनकी कार्य दक्षता और परिचालन सुरक्षा में भी वृद्धि होगी।”

      यह नवीन पहल पूर्वोत्तर रेलवे की यात्री और परिचालन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

”go"