गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, छात्रों में जागृत हुई राष्ट्रसर्वोपरि की भावना

 


गोण्डा । स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, मालवीय नगर में कारगिल विजय दिवस  पर वंदना सभा मे विद्यालय परिसर में कारगिल के अमर सपूतो के स्मृति मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑपरेशन विजय के योद्धा  कारगिल विजय सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे अतिथि परिचय एवं  संचालन आचार्य जितेंद्र पांडेय हलचल ने किया। विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख प्रेमचंद्र मिश्र ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय  के भैया बहनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के भैया बहनो द्वारा सैनिकों की स्मृति में कारगिल युद्ध के विभिन्न पहलुओं और उनमें अदम्य साहस दिखाने वाले सैनिकों पर अपने विचारों से श्रद्धांजलि दी गई।

      अपने प्रेरक उद्बबोधन में मुख्य अतिथि कारगिल विजय सिंह ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गौरवगाथा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों का त्याग और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है तथा युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस मात्र विजय का उत्सव नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सदैव उत्कृष्ट चरित्र, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वीर शहीदों के सम्मान में देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त आचार्यगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

”go"