गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर बीमा व पेंशन योजनाओं का लाभ लें किसान भाई--डॉ आर बी राम

 


गोण्डा। आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में गन्ना कृषको को सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा बीमा एवं पेंशन योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गोण्डा में सोमवार को तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा जागरूकता एवं नामांकन मेले का उद्धघाटन समिति के वरिष्ठ गन्ना किसान श्रीनाथ एवं उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अपने उद्दवोधन मे उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि आज के समय में सामाजिक सुरक्षा प्रत्येक किसान और उसके परिवार के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं किसी भी विपरीत परिस्थिति में किसान परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने का कार्य करती हैं। इसलिए प्रत्येक पात्र किसान को इन योजनाओं से अवश्य जुड़ना चाहिए । इस मौक़े पर लीड बैंक कॉर्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव, शिव मोहन पाण्डेय, वित्तीय सलाहकार, आरोह फाउंडेशन, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोण्डा सुनील कुमार शुक्ल, सचिव गन्ना समिति गोण्डा डॉ राम मिलन , मनकापुर चीनी मिल के ए.जी.एम. नरेन्द्र पोघाट, कुंदरखी चीनी मिल के डी.जी.एम. प्रदीप पवार, मैज़ापुर् चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक राजेश सरोहा,गन्ना समिति संचालक मनि राम के प्रतिनिधि मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में गन्ना कृषक उपस्थित रहे। गोष्ठी में उपस्थित किसानों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, प्रीमियम, बीमा सुरक्षा और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं से संबंधित किसानों की शंकाओं का समाधान भी किया गया, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि ये मेला 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। उन्होंने किसानों से अपील कि वह मेला में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं मे अपना नामांकन अवश्य करा लें।

”go"