गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-आरसेटी द्वारा दर्जनों छात्राएं व बेरोजगारों को दिया जा रहा एग्रीकल्चर व कम्प्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण

 


गोण्डा। गोण्डा-बलरामपुर मार्ग स्थित सुभागपुर में निर्मित इंडियन बैंक ग्रामीण स्वा रोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी (RSETI) में जनपद की 30 छात्राओं को कम्प्यूटर व दर्जनों बेरोजगारों को स्वा रोजगार हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहाँ बेरोजगारों को स्वा रोजगार हेतु संस्थान द्वारा सिलाई कढाई, व्युटी पार्लर, एग्रीकल्चर, मशरुम की खेती, मुर्गी पालन, पशु पालन, मछली पालन, सुवर पालन, बकरी पालन, अंचार, पापड़, महिला पुरुष अंग वस्त्र की सिलाई, बिजली मोटर रिपेरिंग, मोबाइल रिपेरिंग, घरेलू वायरिंग, अगरबत्ती निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, धूपबत्ती निर्माण आदि जैसे सैकड़ो तरह का प्रशिक्षण निःशुल्क जाता है, प्रशिक्षर्णाथियों को रहने खाने की सुविधा भी संस्थान में निःशुल्क रहता है। कुछ प्रशिक्षणों के बाद स्वा रोजगार हेतु पात्र बेरोजगारों को संस्थान द्वारा बैंक से लोन भी उपलब्ध करा दिया जाता है।जिससे वह अपना स्वयं का रोजगार डाल सके।जनपद के इच्छुक बेरोजगारों को गोण्डा बलरामपुर मार्ग पर सुभागपुर में स्थित आर एस ई टी आई संस्थान पर अपनी योग्यता के साथ आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।

”go"