गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया

 


गोण्डा।जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम हार्दिहा सपौर निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान, जादुईकला साधना और देश-विदेश में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा "डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया।

जादूगर मिस्टर इंडिया ने बताया कि वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार से पंजीकृत कलाकार हैं।उन्होंने तकरीबन 25 वर्षों से जादू कला के प्रति समर्पित अपनी अनूठी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत ही नहीं, बल्कि अनेक देशों में अलग पहचान बनाई है। उनकी जादू कला ने भारतीय संस्कृति और प्रतिभा का परचम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लहराया है।जिसके सापेक्ष उन्हें अब तक 350 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि जनपद ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

    इस सम्मान के अवसर पर अजय शुक्ला (ग्राम प्रधान चरौहां), नागेश्वर नाथ शुक्ला, देवेंद्र सिंह 'काका', अरविंद कुमार सिंह 'गुड्डू सिंह' (पूर्व प्रधान), डॉ. दलजीत सिंह, सहदेव चौहान मुंशी सहित क्षेत्रीयजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये कहा कि

"दबदबा है, दबदबा था और दबदबा हमेशा बना रहेगा"। जादू की दुनिया में जादूगर मिस्टर इंडिया का नाम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ाता रहेगा।"

”go"