गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ऑपरेशन साइबर कवच: थाना कोतवाली देहात की टीम ने पीड़ित के 5619 रुपये वापस कराए, पीड़ित ने जताया आभार



गोण्डा । जनपद में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर कवच के तहत थाना कोतवाली देहात की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पीड़ित से ठगी गई 5,619 रुपये की धनराशि वापस कराकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली देहात की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आवेदिका मीना पाण्डेय ने थाना कोतवाली देहात की साइबर हेल्प डेस्क में 5,619 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने तत्काल संबंधित बैंक और इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पडेस्क टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दर्ज कराएं। सूचना में देरी करने पर साइबर अपराधी पैसा निकाल लेते हैं, जिसके बाद पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है। साइबर सुरक्षा के लिए ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें, किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें, अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें, ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें, पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें, ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें, साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें तथा ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें। फ्रॉड ट्रांजेक्शन होने पर तत्काल अपने बैंक, थाना पर गठित साइबर सेल और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

”go"