कर्नलगंज-गोण्डा। स्थानीय तहसील में तैनात एक लेखपाल का आकस्मिक निधन हो गया। विकास खण्ड हलधरमऊ ब्लाक अंतर्गत पहाड़ापुर गांव निवासी व भारतीय इण्टर कालेज कटराबाजार के प्रिंसिपल रहे स्व.ज्वाला प्रसाद शुक्ला के तीन पुत्रों में सबसे बड़े रहे जीतेंद्र कुमार शुक्ला 54 वर्ष करनैलगंज तहसील में लेखपाल थे। लेखपाल जीतेंद्र शुक्ला गम्भीर बीमारी से पीड़ित थे, बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद वह लगातार सरकारी कार्यों का सम्पादन करते रहे। पिछले कुछ दिनों से ज्यादा अस्वस्थ होने की वजह से वह अपने पैतृक गांव पहाड़ापुर में रह रहे थे। इसी बीच बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। जीतेंद्र शुक्ला के असामयिक निधन से तहसील में शोक की लहर दौड़ गई। तहसील के अधिकारी,कर्मचारी तथा अधिवक्ताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उपजिलाधिकारी हीरालाल, तहसीलदार नरसिंह नारायन वर्मा, नायब तहसीलदार अनीस सिंह, आरआई सुजीत भारती, प्रभात कुमार, रमेश चन्द्र, रवि कुमार आदि ने दुख व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।