गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कटरा घाट पुल पर रोडवेज बस-बाइक की भीषण टक्कर, 2 गंभीर; लखनऊ रेफर



-गोंडा-लखनऊ हाईवे पर घंटों लगा जाम, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी।

कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम गोंडा-लखनऊ हाईवे पर स्थित कटरा घाट पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लालेमऊ खजुरिया निवासी 52 वर्षीय योगेंद्र प्रताप सिंह और 45 वर्षीय धनलाल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

       हादसे के बाद गोंडा-लखनऊ हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने और क्षतिग्रस्त बस व मोटरसाइकिल को सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

        कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि योगेंद्र प्रताप सिंह और धनलाल एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से कर्नलगंज बाजार जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी और चालक उसे संभाल नहीं पाया, जिससे बस से सीधी टक्कर हो गई। 

सीसीटीवी से हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके।

”go"