गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-एसपी का सख्त संदेश भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

 


गोण्डा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गोंडा के पुलिस अधीक्षक  ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों को कड़ा संदेश दिया है।एसपी ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर टीम विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

”go"